कुंदरकी। क्षेत्र के रंगों का त्योहार होली की लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थाओं में होली खेली गई और एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की बधाई दी गई। वहीं सोमवार की शाम कुंदरकी नगर और ग्रामीण इलाके में होली दहन स्थलों पर श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। अब होली की चौपाई का जुलूस बुधवार को निकाले जाएंगे। इस दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस गश्त करती नजर आई।