फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: गर्जिया देवी मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, एक की मौत, दस लोग घायल

Sat, 22 Apr 2023 02:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बदायूं के इस्लाम नगर निवासी लोग डीसीएम में सवार होकर गर्जिया देवी मंदिर जा रहे थे। जिसमें महिला, बच्चे समेत 40 लोग सवार थे।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के भगतपुर थानाक्षेत्र में दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर खैरखाता गांव के पास श्रद्धालुओं का वाहन बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि दस घायल हो गए। हादसे के समय डीसीएम सवार श्रद्धालु बदायूं के इस्लाम नगर से राम नगर स्थित गर्जिया देवी मंदिर पर दर्शन और भंडारा करने जा रहे थे। घायलों को मूंढापांडे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बदायूं के इस्लाम नगर निवासी लोग डीसीएम में सवार होकर गर्जिया देवी मंदिर जा रहे थे। जिसमें महिला, बच्चे समेत 40 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर खैरखाता गांव के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक को नींद का झपकी आ गई। जिससे डीसीएम अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इसके बाद सीसीएम सड़क किनारे खाई में पलट गई। वाहन में फंसे लोगों की चीख पुकार सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मूंढापांडे अस्पताल भिजवा दिया, जहां चिकित्सकों ने घायल प्रदीप पुत्र हरद्वारी लाल को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप बदायूं के इस्लाम नगर निवासी था। मूंढापांडे थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि घायलों को मूंढापांडे अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें