फोटो 2 और 3 ठाकुरद्वारा नगर के इंटर कॉलेज में भगवान श्री खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर भजन प्रस्तु
ठाकुरद्वारा। नगर के एसडीएच इंटर कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को देर रात भगवान बाबा श्री खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान खाटू श्याम की मूर्ति की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर बाबा श्री खाटू श्याम से अपने और अपने परिवार की खुशहाली, सुख शांति और तरक्की के लिए आशीर्वाद मांगा। बाद में कलाकारों मास्टर बॉबी, पंकज दास पागल, राहुल मीत, सांवरिया ने सुंदर भजन और गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। पूरी रात श्रद्धालु भगवान श्री खाटू श्याम की भक्ति में लीन रहे। उन्होंने कलाकारों के साथ खाटू श्याम के भजन दोहराए। खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। आखिर में भगवान श्री खाटू श्याम की आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री श्याम सेवा समिति के सदस्य विपिन जिंदल, संजीव चौहान, रवि चौहान, वरुण चौहान, अभिषेक ओझा, ओम कुमार, विशाल चौधरी आदि ने किया।