फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सपा सांसद के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंक कर जताया रोष

Wed, 02 Apr 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी।मंगलवार को नगर के बस स्टैंड पर भाजपा व क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए ।उन्होंने भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सैनी व डॉक्टर अनुपम शर्मा के नेतृत्व में सपा पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा परम प्रतापी राणा सांगा के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए थाने के गेट पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने सपा के नेता का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को थाना प्रभारी निरीक्षक के माध्यम से ज्ञापन भेज कर सपा सांसद रामजीलाल सुमन को पार्टी से निष्कासित करने व राज्यसभा से सदस्यता समाप्त करने की मांग की।प्रदर्शनकारी ने कहा ऐतिहासिक वीरों के खिलाफ किसी भी तरह की गई टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । यह ज्ञापन भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सैनी, कुशल पाल सिंह ,अजय पाल सिंह, चंद्रपाल सिंह ,सुरेंद्र चौहान ,राजकुमार ,मोहित सिंह ,अनुराग सिंह ,संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें