कुंदरकी। भाकियू टिकैट के मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांग पत्र भेजकर गन्ने का भाव 450 रुपये क्विंटल घोषित करने की मांग की है। मंडल उपाध्यक्ष ने कहा है कि गन्ना सीजन शुरू होने से पहले गन्ने का भाव बढ़ती महंगाई को देखते हुए 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित होना चाहिए क्योंकि खाद भी महंगा, दवाई भी महंगी, बीज भीमहंगा, मजदूरी भी महंगी और डीजल भी महंगा जिससे गन्ने की लागत बढ़ती जा रही है और उत्पादन घटता जा रहा है। ज्यादा लागत और कम दाम होने की वजह से किसानों को गन्ने की फसल में नुकसान हो रहा है। जबकि पडोसी राज्य हरियाणा की सरकार ने गन्ना सीजन शुरू होने से पहले ही गन्ने का भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर दिया है जिसके चलते उत्तर प्रदेश के किसानों को हितों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा ताकि हमारे किसान पीछे नहीं रह पाए।