ठाकुरद्वारा। आर्य समाज के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा करने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा।कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग के समर्थन में नगर में जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। यह ज्ञापन तहसीलदार अमित कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि आर्य समाज की धर्म संसद में भी इस संबंध में प्रस्ताव पारित हुआ था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हवाई अड्डे का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर रखने की मांग की गई थी। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से लाखों आर्य समाज के लोगों की भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह किया। ज्ञापन संजीव सिंघल, गुलाब सिंह वर्मा, जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार प्रजापति, धर्म प्रकाश सिंह और सतीश कुमार ने दिया। संवाद