कांठ। भाजपा विधान परिषद सदस्य सलिल बिश्नोई के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने कांठ के मुख्तयारपुर नवादा स्थित ऐतिहासिक झाड़ वाले नागराज मंदिर के विकास और जीर्णोद्धार की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में राजन बिश्नोई, रविंद्र सिंह, रोचना बिश्नोई और रश्मि बिश्नोई शामिल थे। उन्होंने मुरादाबाद और कांठ विधानसभा क्षेत्र के विकास, धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार तथा जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर कॉरिडोर की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। उन्होंने कांठ नगर के घोसीपुरा स्थित प्राचीन शिव मोनी मंदिर के सुंदरीकरण कार्य शुरू होने की जानकारी दी। पूर्व जिला महामंत्री राजन बिश्नोई ने वर्ष 2014 के अकबरपुर चौधरी लाउडस्पीकर विवाद के मुकदमे खत्म करने का अनुरोध किया। उन्होंने इन मुकदमों को झूठा बताया।