फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सुंदरम कॉलोनी को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने की मंडल आयुक्त से मांग

Fri, 26 Sep 2025 04:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

ठाकुरद्वारा की सुंदरम कॉलोनी के निवासी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। repeated अपीलों के बावजूद नगर पालिका विकास कार्य नहीं कर रही है। नागरिकों ने मंडल आयुक्त से क्षेत्र में शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा। नगर के वार्ड एक की सुंदरम कॉलोनी को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल कर उसका विकास करने की मांग मंडल आयुक्त से की गई है। इस संबंध में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरव वर्मा ने आयुक्त को ज्ञापन भेज कर कहा है कि नगर पालिका इस कॉलोनी में रहने वाले लोगों से हाउस टैक्स वसूलती है। कॉलोनी के लोग नगर पालिका परिषद के चुनाव में अध्यक्ष और सभासद के लिए वोट भी डालते हैं लेकिन नगर पालिका इस कॉलोनी का विकास नहीं करा रही है। इस कालोनी को नगर पालिका ग्राम पंचायत फरीदनगर में होना बताकर विकास करने से बच रही है। एक बार वहां पर नगर पालिका ने सड़क का निर्माण किया था लेकिन काफी समय से वहां पर पानी के निकासी, सड़क विद्युतीकरण आदि की मूलभूत सुविधाएं नगर पालिका उपलब्ध नहीं कर रही है। इस संबंध में कॉलोनी के नागरिकों ने कई बार अधिकारियों और नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देकर कालोनी के विकास की मांग की हैं। छह माह पहले यह मामला नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में भी उठाया गया था लेकिन नगर पालिका ने इस कॉलोनी की ओर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है। गौरव वर्मा ने मंडल आयुक्त से कॉलोनी के लोगों की समस्या को देखते हुए उसे नगर पालिका परिषद क्षेत्र में शामिल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें