फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चोरी का सामान खरीदने वाले की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर शाखा ने सोमवार को व्यापारी के गोदाम से लाखों का बिजली का सामान चोरी करने का मामला उठाया। चोरी का सामान खरीदने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सीओ के न मिलने पर व्यापारी इस मामले को लेकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से मिलकर लाखों का चोरी का सामान खरीदने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त किया। व्यापारियों का कहना था कि एक माह बाद भी चोरी का सामान खरीदने वाला जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ़ के गांव शेरगढ़ निवासी पुलिस की पकड़ से बाहर है। बिजली व्यापारी ब्रह्म प्रकाश गुप्ता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने व्यापार मंडल को बताया कि ब्रह्म प्रकाश के यहां काम करने वाले आरोपी तीन नौकरों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। सामान खरीदने वाले आरोपी की पुलिस गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक से मिलने वालों में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष लईक आजाद, शिवेंद्र गुप्ता, आशुतोष अग्रवाल, संजीव शर्मा, परवेश गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें