ठाकुरद्वारा। बुधवार को पार्टी हाईकमान के आदेश पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीएम दफ्तर पर पहुंच गए। यहां उन्होंने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर नारेबाजी की। फिर एसडीएम अजय मिश्रा के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा है कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश में हुई ओलावृष्टि और भारी बारिश से किसानों की खेतों में खड़ी तिलहन, गेहूं और मटर की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होगा। जिसकी भरपाई के लिए प्रदेश सरकार से किसानों को उनकी नष्ट हुई फसल का उचित मुआवजा देने की मांग की है। एसडीएम ने उन्हें उनका ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के जिला महामंत्री संजीव सिंघल, शरीफ आजाद, शमीम चौधरी, अबरार सैफी आदि शामिल रहे।