फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मामले में सिपाही को ले गई दिल्ली पुलिस

सार

रेलवे स्टेशन रोड पर होटल में रुके सिपाही को दिल्ली पुलिस पकड़कर अपने साथ ले गई।पुलिस सिपाही और उसके साथी की लोकेशन ट्रेस करते हुए मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई।इसके बाद पुलिस दिल्ली को लेकर दिल्ली रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन रोड पर होटल में रुके सिपाही को दिल्ली पुलिस पकड़कर अपने साथ ले गई। आरोप है सिपाही ने अपने साथी संग दिल्ली में नकदी चोरी की थी।
विज्ञापन

दिल्ली के गोकुलपुरी थानाक्षेत्र के गंगा विहार में एक व्यापारी के घर में चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस को बदायूं में तैनात सिपाही तरुण कुमार की तलाश थी। दिल्ली पुलिस ने बदायूं में आरोपी सिपाही की तलाश में दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस सिपाही और उसके साथी की लोकेशन ट्रेस करते हुए मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। यहां से दोनों को एक होटल से पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस दिल्ली को लेकर दिल्ली रवाना हो गई। सीओ कटघर शैलजा मिश्रा आरोपी सिपाही गाजियाबाद के लोनी थानाक्षेत्र निवासी है। बदायूं से पहले आरोपी मुरादाबाद के मुगलपुरा थाने में तैनात रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें