फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम संभल के दो वाहन चोरों को लेकर संभल पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम संभल के दो वाहन चोरी के आरोपियों को लेकर मंगलवार को संभल पहुंची। पुलिस ने आरोपियों का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों को दिल्ली लेकर लौट गई। दोनों आरोपी देश के बड़े वाहन चोर की सूची में शामिल संभल निवासी सारिक साटा गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे एएसआई ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर आए हैं।
कुछ अन्य बिंदुओ पर जांच पड़ताल की जानी थी। इस गिरोह का बड़ा खुलासा दिल्ली में किया जाएगा। वाहन चोर गिरोह के सदस्यों की धरपकड़ की जा रही है। जो आरोपी संभल आए हैं। उसमें एक आरोपी संभल के दीपा सराय और दूसरा आरोपी मियां सराय का निवासी है।
विज्ञापन

यह दोनों सारिक साटा गिरोह के सदस्य हैं। मालूम हो सारिक साटा देश के बड़े वाहन चोर की सूची में शामिल है और वह इस समय विदेश में बैठकर गिरोह का संचालन कर रहा है।
वह काफी समय पहले दुबई भाग चुका है। वीडियो सामने आने के बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि वह देश में नहीं है। संभल पुलिस ने छानबीन की बात कही थी लेकिन वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें