फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: दिल्ली के कारोबारी से 40 लाख की ठगी, पैसे नहीं देने पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी

Tue, 11 Oct 2022 06:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

विक्रम कथूरिया दिल्ली के ईस्ट अर्जुन नगर में रहकर कारोबार करते हैं। उन्होंने  थाने में दिल्ली के सोनिया अरोड़ा,  मोनिका, उसके पति दीपक राठौर, दिल्ली के कृष्णा कुंज निवासी सुशील कुमार और उसकी पत्नी सुशीला व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में दिल्ली के कारोबारी ने एक युवती, दो महिला समेत पांच नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कारोबारी का आरोप है कि आरोपियों ने उसे हनीट्रैप में फंसाकर चालीस लाख रुपये ठग लिए हैं। अब दुष्कर्म के केस में फंसाने और एनकाउंटर कराने की धमकी देकर पचास लाख रुपये और मांग रहे हैं।

विज्ञापन


सिविल लाइंस के चंद्र नगर निवासी विक्रम कथूरिया दिल्ली के ईस्ट अर्जुन नगर में रहकर कारोबार करते हैं। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में दिल्ली के आनंद विहार निवासी सोनिया अरोड़ा, दिल्ली के झिलमिल कालोनी निवासी मोनिका, उसके पति दीपक राठौर, दिल्ली के कृष्णा कुंज निवासी सुशील कुमार और उसकी पत्नी सुशीला व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कारोबारी ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से तलाक को लेकर दिल्ली कोर्ट में केस चल रहा है। इसी दौरान दिल्ली में उसकी मुलाकात सोनिया अरोड़ा नाम की युवती से हो गई थी। सोनिया ने उसके सामने शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। काफी दिनों तक दोनों मिलते रहे। इसके बाद सोनिया के साथ सुशील कुमार, दीपक राठौर, सुशीला और मोनिका ने उस पर दबाव बनाया कि वह सोनिया से शादी कर लें। उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। तब दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली।

शादी के बाद सोनिया का व्यवहार बदलने लगा। वह बार बार रुपयों के लिए दबाव बनाने लगी। अन्य आरोपियों ने भी उसे धमकाया कि वह अगर रुपये नहीं दिए तो दुष्कर्म के केस में फंसा देंगे और पुलिस से एनकाउंटर भी करवा देंगे। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उससे अलग अलग तारीख में अब तक 40 लाख रुपये ठग लिए हैं। आरोपियों ने ये सारी रकम मुरादाबाद आकर वसूली है। कारोबारी का आरोप है कि अब आरोपी उससे पचास लाख रुपये की और मांग कर रहे हैं। रुपये न देने पर दुष्कर्म में  केस में फंसाने और एनकाउंटर करवाने की धमकी दे रहे हैं। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें