मैनाठेर। मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर राधा गोविंद डिग्री कॉलेज के पास मंगलवार शाम नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दिल्ली के उत्तम नगर निवासी वेल्डिंग मिस्त्री संजीव (32) पुत्र मनवीर मंगलवार शाम करीब चार बजे बाइक से जा रहे थे। बताया गया कि राधा गोविंद डिग्री कॉलेज के पास उनकी बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी किरनपाल सिंह ने बताया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं संजीव मुरादाबाद में रहकर तीन माह से वेल्डिंग का काम कर रहा था। आकस्मिक हादसे की सूचना उसके परिजनों में गमजदा हो गए हैं।