मुरादाबाद। जमीयत उलेमा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मौलाना अब्दुल जलील खान कासमी के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने ताजपुर और वारसी नगर एवं जामा मस्जिद के इलाके में लोगों की परेशानियों को जाना। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पहाड़ों में भारी बारिश के कारण अफजलगढ़ बांध खतरे में था जिसके कारण वहां से पानी छोड़ा गया और शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए। लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। मौलाना अब्दुल जलील ने कहा कि शहर में जमीयत सक्रिय है और जिला प्रशासन के संपर्क में है। प्रभावित लोगों को भोजन और अस्थाई आवास आदि के इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग अपनी जान जोखिम में न डालें और अपनी सुरक्षा स्वयं करें। प्रतिनिधिमंडल में मौलाना रहमत अली, मुफ्ती मो. नोमान कासमी, मो. साजिद मंसूरी, मो. लुकमान, अंजर रशीद, मौलाना मोहम्मद, उमर मोहम्मद और मो. आमिर आदि शामिल रहे। ब्यूरो