बिलारी के मुंडिया जैन गांव निवासी लापता मजदूर राजकुमार का फाइल फोटो-स्रोत परिजन
बिलारी। मंगलवार सुबह देहरादून के निकट आसन नदी बाढ़ हादसे में लापता मुंडिया जैन गांव निवासी मजदूर राजकुमार का तीसरे दिन भी पता नहीं चल पाया है। नदी बाढ़ हादसे में मुंडिया जैन गांव के जो तीन मजदूर बह गए थे उनमें से सुंदरी और होराम दोनों के शव को तो बृहस्पतिवार को बरामद हो गए लेकिन बृहस्पतिवार शाम तक तीसरे लापता राजकुमार का कोई सही पता नहीं चल पा रहा है। याद रहे कि इस हादसे में राजकुमार के पिता हरचरन माता सोमवती, भाई होराम और भाभी रीना की मौत हो चुकी है। 22 वर्षीय राजकुमार अभी अविवाहित है।