फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुराश प्रतियोगिता में दीपक, असीम, अंशु, अदनान और विष्णु रहे विजेता

Fri, 26 Jul 2024 05:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में अंडर-19, 17 और 14 बालक वर्ग की कुराश प्रतियोगिता हुई, जिसमें पहले मुकाबले में सलमान ने दीपक को 3-2 से हरा दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजबाला शर्मा ने प्रतियोगी छात्रों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जिले के अनेक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रथम मुकाबला सनातन धर्म इंटर कॉलेज रामपुर के दीपक कुमार और सलमान के बीच 40 किग्रा. भार वर्ग में हुआ, जिसमें सलमान ने दीपक को 3-2 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला अंडर-17 बालक वर्ग 50 किग्रा. वर्ग में सुंदरलाल इंटर कॉलेज रामपुर के तनिष्क और रामलीला पब्लिक इंटर कॉलेज के आशिम के बीच हुआ, जिसमें तनिष्क को एक तरफा मुकाबले में असीम ने 6-1 से हराया। जबकि मुकाबले में अंडर-17 में 55 किलो भार वर्ग में प्रिंस और अंशु के बीच हुआ, जिसमें अंशु ने प्रिंस को 7-3 से हराया। तीसरा मुकाबला अंंडर-17 का 60 किग्रा. भार वर्ग में सुंदरलाल इंटर कॉलेज के ही अदनान शाह और मो. फहद के बीच हुआ, जिसमें अदनान शाह ने मोहम्मद फहद को 6-1 से शिकस्त दी। अंतिम मुकाबला अंडर 17 का ही 65 किलोग्राम भार वर्ग में विष्णु तथा फरदीन के बीच हुआ, जिसमें विष्णु ने फरदीन को 5-1 से हराया। अंडर-19 वर्ग में 60 किलोग्राम भार वर्ग में साहिब मियां विजय रहा। कॉलेज के व्यायाम शिक्षक प्रभु दयाल ने रेफरी की भूमिका निभाई। कॉलेज की कार्यवाहक प्रधानाचार्य के अलावा शिक्षक अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, ओमकार गंगवार, आरबीएल वर्मा, अखिलेश उपाध्याय आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें