मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया और चेंबर प्रकरण को लेकर बृहस्पतिवार को अहम फैसला जाएगा। एक तरफ जनरल हाऊस बुलाया है तो वहीं दूसरी ओर बार चुनाव में तीसरी बार नामांकन की तिथि एल्डर कमेटी द्वारा निर्धारित की जाएगी।
शनिवार को चेंबर की मरम्मत एवं निर्माण को लेकर हंगामा हुआ था। जिसके बाद केंद्रीय नाजिर जयवर्धन सिंह द्वारा अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद बैंच और बार आमने सामने आ गए। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आदेश कुमार श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को पुन: जनरल हाऊस बुलाया है।वहीं दूसरी ओर एल्डर कमेटी एक बार फिर से नामांकन प्रक्रिया पर विचार विमर्श करेगी। जिसके बाद नामांकन के लिए तारीख नियत की जाएगी। बता दें कि चुनाव की तिथि घोषित करते समय एल्डर कमेटी के द्वारा नामांकन के लिए 3 और 4 अक्तूबर की तिथि तय की गई थी लेकिन बाद में इन तिथियों मे बदलाव करते हुए 6 व 7 अक्तूबर की तिथि घोषित कर दी गई थी। कचहरी मे चेंबर को लेकर हंगामा हो गया और एक बार फिर से नामांकन पर विचार विमर्श किया जाएगा। दोनों सभाओं के कारण आज सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। संवाद