कुंदरकी। एसएसपी के निर्देश पर कुंदरकी एसएचओ जसपाल सिंह ने कॉलेज में छात्र छात्राओं ने नए आपराधिक कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने महिला सशक्तीकरण और महिलाओं से संबंधित अपराधों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में महिला संबंधी अपराधों पर निबंध प्रतियोगिता और नए कानूनों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त जीरो एफआईआर के महत्व को समझाने के लिए एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी छात्राओं को दी गई। कार्यक्रम में थाना प्रभारी जसपाल सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज संजय त्यागी, प्रबंधक हाजी मेहंदी हसन प्रधानाचार्य कुमारी शबाना, प्रवक्ता नजबुल हसन, शाहनवाज हैदर, पुष्पेंद्र सिंह, समीना बनो, नूरी, शमा, वीर वाला, मीना, परवीन, तस्मिया, फात्मा, नमरा इल्यास आदि रहीं।