फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad : नौकरी मिलने की खुशी मातम में बदली, बेटी की नियुक्ति कराने जा रहे पिता की ट्रेन में मौत

Tue, 17 Jan 2023 09:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कुछ यात्रियों ने फोन कर जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दी। साथ ही 108 एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया। जीआरपी व आरपीएफ के जवान पहुंचे। उसे अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने हारिस को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फोन कर परिजनों को बुलाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी निवासी हारिस अहमद (65) की ट्रेन में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हारिस अपनी बेटी अदीबा (22) के साथ इंटरसिटी एक्सप्रेस से बरेली से गाजियाबाद जा रहे थे। नोएडा की एक कंपनी में बेटी की नौकरी लगी थी, सोमवार को उन्हें ज्वाइन करना था।

विज्ञापन


मगर पहली नौकरी की खुशी रास्ते में ही एक बड़े दुख में तब्दील हो गई। सोमवार सुबह 8 बजे करीब ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर थी। अचानक हारिस की तबीयत बिगड़ी और वह ट्रेन में गिर पड़े। पिता को बदहवास देख अदीबा ने साथी यात्रियों से मदद मांगी। 

कुछ यात्रियों ने फोन कर जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दी। साथ ही 108 एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया। जीआरपी व आरपीएफ के जवान पहुंचे। उसे अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने हारिस को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फोन कर परिजनों को बुलाया गया। परिजन शव लेकर बरेली पहुंचे और सुपुर्द-ए-खाक किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें