संभल। असमोली थाना क्षेत्र के बुकनाला निवासी मोहम्मद अब्बास ने राशन डीलर दरख्शा उसके पति शबीउल हसन व देवर वसीउल हसन ने वर्ष 2018 में 50 फर्जी राशन कार्ड बनाकर सात साल तक सरकारी राशन में घोटाला करने की शिकायत डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया से की थी। शिकायत को वापस लेने के लिए दबाव बनाने की नीयत से डीलर के पति व देवर ने मोहम्मद अब्बास और उसके पुत्र फजल अब्बास को फंसाने के लिए घर में घुसकर मारपीट करने का फर्जी मुकदमा असमोली थाने में दर्ज करा दिया था। जानकारी होने पर मोहम्मद अब्बास ने 30 जून को एसपी से शिकायत की। इसके बाद जांच हुई। जांच में मोहम्मद अब्बास को फंसाने के लिए लगाए गए सभी आरोप झूठे पाए गए। इस पर दर्ज मुकदमे को निरस्त किया गया। मारपीट की झूठी रिपोर्ट लिखाने वाले शबीउल हसन के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद