फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फंदे से लटका मिला महिला होमगार्ड का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाने में तैनात महिला होमगार्ड शिक्षा (28) का शव गायत्रीनगर स्थित किराए के कमरे में सोमवार की रात लटका मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फुट और फिंगर प्रिंट इकट्ठे किए। पुलिस इस मामले में घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव तरारा निवासी शिक्षा (28) पुत्री प्रकाश सिंह होमगार्ड थी। करीब तीन माह से वह मझोला थाने में तैनात थी। एसएचओ मझोला संजय कुमार पांचाल ने बताया कि शिक्षा रामतलैया चौकी क्षेत्र के गायत्री नगर में वह किराये का कमरा लेकर रहती थी। शिक्षा की शादी मुरादाबाद के मऊ निवासी संजीव के साथ हुई थी। जिसकी 2019 में मौत हो गई। पति के स्थान पर ही शिक्षा को मृतक आश्रित कोटे से होमगार्ड की नौकरी मिली थी। पुलिस के अनुसार शिक्षा दिवाली के त्योहार पर छुट्टी लेकर गई थी। सोमवार को ही सुबह वह वापस अपने किराये के मकान पर आई थी। यहां आने के बाद वह शाम के समय अपने कमरे में चली गई। जब काफी देर तक कमरे में कोई हलचल नहीं हुई तो मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में ही रामतलैया चौकी प्रभारी मदन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस पहुंची तो शिक्षा का शव पंखे के कुंडे से लटका हुआ था। सूचना पर एसएचओ संजय कुमार पांचाल भी मौके पर पहुंचे। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगर और फुट प्रिंट को उठाया। साक्ष्य संकलन कराने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम में फांसी से दम घुटने की पुष्टि हुई है। पुलिस इस मामले में घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें