संभल के बहजोई नगर स्थित पालिका की ओर से बनाए गए बस स्टैंड की शेड में सोमवार को 80 वर्षीय बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जानकारी मिलने पर डिप्टी कलक्टर दीपक चौधरी और पालिका की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग मानसिक रूप से कमजोर होने के साथ ही नशे का आदी था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।