फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रोशनपुर रेलवे फाटक के नजदीक मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। शुक्रवार की शाम रोशनपुर रेलवे फाटक के नजदीक एक कैंटीन के पास एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची भगतपुर पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की।
विज्ञापन

पुलिस की तलाशी में मृत युवक के पास से मोबाइल व अन्य सामान मिले। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त शरीफ (42) निवासी टांडा रामपुर के रूप हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों के अनुसार शरीफ टांडा (रामपुर) के मोहल्ला मनिहारान (बरगद) निवासी थे एवं बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के रामनगर में अपनी बहन के घर जाने की बात कह कर घर से गए थे। शुक्रवार को परिजनों को भगतपुर के रोशनपुर रेलवे फाटक के नजदीक उनके शव होने की सूचना मिली। शरीफ सात भाई बहनों में सबसे छोटे थे एवं फर्नीचर का कार्य करते थे। उनकी दो पुत्रियां हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। परिजनों से जानकारी ली जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें