मुरादाबाद।
कटघर क्षेत्र में गांगन नदी में मछली पकड़ते समय डूबे युवक दिनेश का शव मिल गया। शव करीब 500 मीटर बहकर चला गया।
कटघर थाना क्षेत्र के मिलक पंडित नगला निवासी दिनेश(25) सोमवार शाम करीब चार बजे दिनेश अपने तीन साथियों के साथ गांगन नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह गहरी खाई में चला गया था और पानी के तेज धार में बह गया था। कटघर पुलिस ने मौके पर पहुंच गई थी और पीएसी के गोताखोर बुला लिए थे। मंगलवार सुबह दिनेश का शव नदी से बरामद कर लिया गया। दिन के परिवार में पत्नी रूबी, बच्चे और भाई मदनपाल, रतन सिंह, मुकेश और लोकेश हैं।