फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाजल न होता तो क्या होता: पोस्टमार्टम हाउस में बदले शव, होने वाला था अंतिम संस्कार; तभी सच्चाई आई सामने

Tue, 25 Jul 2023 08:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में पोस्टमार्टम हाउस की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां सुरेंद्र और कुंवरसेन के शव बदल गए। कुंवरसेन के परिजन सुरेंद्र का शव ले आए थे। और परिवार ने अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
मृतक कुंवर सेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोस्टमार्टम हाउस की एक घोर लापरवाही सामने आई है। यहां दो शवों की अदला बदली कर दी गई। पाकबड़ा निवासी कुंवरसेन के परिजनों को बलदेवपुरी निवासी सुरेंद्र का शव सौंप दिया गया। परिजन शव घर ले गए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन जैसे ही मुंह गंगाजल डालने के लिए मृतक के चेहरे से कपड़ा हटाया तो पता चला कि शव कुंवरसेन का नहीं है। इसके बाद कुंवरसेन का शव पाकबड़ा पहुंचाया गया और वहां से सुरेंद्र का शव लाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

 

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के सैनियों वाला मोहल्ला बड़ा मंदिर निवासी कुंवरसेन (40) सोमवार रात रामकुमार का पुराना मकान गिरा रहा था। इस दौरान अचानक लेंटर गिर गया था। जिसमें कुंवरसेन समेत चार लोग घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया था, जहां कुंवरसेन की मौत हो गई थी। मंगलवार को पाकबड़ा पुलिस ने कुंवरसेन का शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। 

इसी दौरान कटघर के बलदेव पुरी निवासी सुरेंद्र (35) का शव कटघर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने कुंवरसेन के परिजनों को शव सौंप दिया था। इसके बाद परिजन शव पाकबड़ा ले गए और अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी। परिवार के लोगों ने बताया कि गंगाजल डालने के लिए उन्होंने मृतक के चेहरे से कपड़ा हटाया। तब पता चला कि शव कुंवरसेन का नहीं है। 
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने पुलिस और पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस पोस्टमार्टम हाउस से कुंवरसेन का शव लेकर पाकबड़ा पहुंच गई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहां से सुरेंद्र कुमार का शव वापस पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। इसके बाद सुरेंद्र के परिजनों को शव सौंप दिया गया। इसके बाद दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें