खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी डीसीएम
पुलिस के मुताबिक, मैनाठेर थाने से करीब 200 मीटर दूर संभल रोड पर एक ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। इसी दौरान संभल से मुरादाबाद की ओर जा रही डीसीएम पीछे से घुस गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
अस्पताल में चार की मौत
डीसीएम में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर 108 नंबर एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने चार घायलों को मृत घोषित कर दिया है। जबकि गंभीर रूप से घायलों का इलाज किया जा रहा है। मैनाठेर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। डीसीएम आगरा से रामपुर स्वार जा रही थी।