सास से चाहती थी छुटकारा, इसलिए मार डाला
तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बहू हिरासत में ले लिया है।उससे पूछताछ की गई तो बताया कि वह अपनी बूढ़ी सास से परेशान हो चुकी थी। इसलिए उससे छुटकारा पाना चाहती थी। जब उसके पति कलियर शरीफ चले गए। वह सास के साथ घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर मैंने सास की गला घोट कर हत्या कर दी और लोगों को बताया कि मेरी सास की मौत बीमारी के कारण हो गई है।
तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -संदीप कुमार मीना, एसपी देहात