फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सास की हत्या में आरोपी बहू को आज भेजा जाएगा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिलारी थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डिलारी के थाना क्षेत्र के तुमड़िया गांव निवासी आबिद हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया मेरी बहन महसर जहां (75) पत्नी फिदा हुसैन निवासी काजीपुरा शुक्रवार की रात घर पर अकेली थीं। मेरा भांजा कलियर शरीफ गया हुआ था। मेरी बहन के साथ मेरे भांजे सद्दाम की पत्नी भूरी घर पर थी।
उसने रात को किसी समय मेरी बहन महसर जहां की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। एसओ डिलारी ने बताया कि सोमवार को आरोपी महिला को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें