फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: आजम खां और अब्दुल्ला की अपील में फिर लगी तारीख, एमपी एमएलए सेशन कोर्ट में दिया स्थगन प्रार्थनापत्र

Mon, 27 Mar 2023 08:20 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

आजम खां और अब्दुल्ला आज़म के वकील द्वारा स्थगन प्रार्थनापत्र अदालत में प्रस्तुत किया गया। जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने सुनवाई के लिए 7 अप्रैल लगा दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने माह फरवरी में रामपुर पूर्व मंत्री आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म को दो-दो साल के कारावास समेत प्रत्येक पर तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। इस मामले में आदेश के खिलाफ जनपद न्यायाधीश की अदालत में दोनों ने अलग-अलग अपील दाखिल की गई थी। सोमवार को दोनों की अपील में सुनवाई होनी थी लेकिन उनके वकील ने स्थगन प्रार्थनापत्र अदालत में प्रस्तुत किया। जिसे स्वीकर करते हुए सुनवाई के लिए 7 अप्रैल लगा दी गई है।

 

रामपुर के पूर्व विधायक आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म को छजलैट प्रकरण में दोषी पाए जाने पर एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट स्मिता गोस्वामी ने दो-दो साल की कैद की सजा सुनाई थी। दोनों को 25-25 हजार रुपये के जमानती दाखिल कर जमानत पर रिहा कर दिया गया था। विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि सोमवार को आजम खां और अब्दुल्ला आज़म के वकील द्वारा स्थगन प्रार्थनापत्र अदालत में प्रस्तुत किया गया। जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने सुनवाई के लिए 7 अप्रैल लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें