फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दारापुर बिजलीघर तैयार, शीघ्र शुरू होगी विद्युत आपूर्ति

Sat, 06 Jun 2026 03:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव दारापुर बिजलीघर बनकर तैयार हो चुका है। शीघ्र इस बिजली घर के आसपास के 30 गांव को विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। आसपास के गांव दारापुर में बने नए बिज़लीघर से जोड़े जा रहे हैं । इन गांवों को अब तक देहात बिजली घर और सुरजननगर बिजलीघर से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। दोनों बिजली घर पर अधिक लोड होने और विद्युत लाइन लंबी होने के कारण इन गांवों कि विद्युत आपूर्ति अक्सर बाधित रहती है। इसलिए सुचारू और बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए दारापुर बिजली घर का निर्माण किया गया है। ताकि ग्रामीण उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारू विद्युत आपूर्ति की जा सके। एसडीओ रंजीत सिंह ने बताया कि दारापुर बिजली घर का 132 केवीए विद्युत संस्थान से 33 केवीए इनकमिंग लाइन का ट्रायल पूरा हो चुका है। ट्रायल सफल रहा है। दारापुर बिजली घर का भी ट्रायल हो चुका है। जो पूरी तरह विद्युत आपूर्ति के लिए फिट है। एसडीओ का कहना है कि अभी आउटगोइंग 11 हजार केवीए का ट्रायल शेष रह गया है। जो शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा और शीघ्र ही नए बिजली घर से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें