फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की तबियत खराब होने के कारण भागा था

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस ने कस्टडी से फरार रहीम उर्फ डबुआ डॉन को बृहस्पतिवार की रात धर दबोचा। आरोपी का कहना था कि बेटी की तबीयत खराब होने के कारण वह जेल नहीं जाना चाहता था। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी बहानेबाजी कर रहा है। नशे की लत के चलते वह फरार हुआ था।
विज्ञापन

असालतपुर बघा निवासी रहीम उर्फ डबुआ डॉन को मैनाठेर पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। शाम के समय उसे सिपाही आकाश तोमर और होमगार्ड राजपाल सिंह मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल से इमरजेंसी वार्ड में गए। मेडिकल कराने के बाद सिपाही अस्पताल कर्मियों से रिपोर्ट लेने लगा। इस बीच आरोपी होमगार्ड को धक्का देकर हथकड़ी के साथ भाग निकला। सिपाही ने पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल रहा। इस मामले में सिपाही की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी के भागने का मुकदमा दर्ज किया। कुछ देर बाद पुलिस ने उसे सिविल लाइंस क्षेत्र से धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन चोरी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। आरोपी ने बताया कि फरार होने के बाद वह सीएमओ ऑफिस के पीछे छिपा था। काफी देर तक रहने के बाद बाहर निकला तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें