फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठग ने युवक के खाते से उड़ा लिए 70 हजार रूपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर ठग ने एक युवक के खाते से गूगल पे के जरिये 70 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

साइबर ठगी का शिकार हुआ राज कुमार कुंदरकी थानाक्षेत्र के गांव जैतिया फि रोजपुर गांव निवासी है। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसके ही गांव का रहने वाला मुकेश 12 अप्रैल को उसके पास आया था। उसने कहा कि मेरे रिश्तेदार को कहीं से पैसा मंगवाना है, लेकिन उनके खाते में पैसा नहीं आ पा रहा है। तुम अपने खाते में पैसे मंगा लो। मैं तुमसे लेकर उन्हें दे दूंगा। मुकेश ने राज कुमार के फोन का यूपीआई नंबर देकर अपने रिश्तेदार को बताया दिया। इसके कुछ देर बाद उसने बार कोड स्कैन किया तो 70 हजार रुपये सही एकाउंट में न जाकर किसी अंजू गुप्ता के खाते में ट्रांसफर हो गए। राजकुमार ने इसकी जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी। उसने थाने पहुंचकर मुकेश के खिलाफ तहरीर दी। तब मुकेश ने रुपये लौटाने वादा किया, लेकिन अब तक रुपये नहीं लौटाए। आरोप है कि पैसे मांगने पर मुकेश ने राज कुमार को जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस ने राज कुमार की तहरीर पर आरोपी मुकेश खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें