फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी से बोला, आपकी 25 लाख की लॉटरी निकली है, आईजी बोले - बेटा जेल जाओगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अब तक आम जनता को निशाना बना रहे साइबर ठग अब पुलिस के आला अफसरों पर भी जाल डालने लगे हैं। बुधवार को एक ठग ने मंडल के पुलिस के सबसे आला अफसर को ही झांसा देकर ठगने की कोशिश की। मुरादाबाद परिक्षेत्र के आईजी को मैसेज कर उनकी लॉटरी निकले का लालच दिया। उसे मालूम नहीं था नंबर आईजी का है। जैसे ही आईजी ने उसे हड़काया तो उसने नंबर बंद कर दिया। आईजी रमित शर्मा ने जवाब में लिखा बेटा जेल जाओगे तो ठग ने नंबर बंद कर लिया। आईजी के आदेश पर साइबर सेल अलर्ट हो गया है और ठग को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

साइबर ठग रोज नए नए तरीके से लोगों को ठग रहे हैं। साइबर ठग पुलिस अफसरों की फेसबुक आईडी हैक कर रुपये की मांग कर रहे हैं। बुधवार को हद ही हो गई। साइबर ठग ने आईजी को ही अपने जाल में फंसाने की कोशिश की। ठग ने आईजी के सीयूजी नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज किया। जिसमें ठग ने लिखा कि आपकी 25 लाख रुपये की लॉटरी निकली है। आईजी तुरंत समझ गए कि उन्हें साइबर ठग मैसेज कर रहा है। उन्होंने तुरंत साइबर सेल को अलर्ट कर दिया और ठग को भी अपनी बातों में उलझायेे रखा। इसी बीच आईजी ने कहा कि बेटा जेल जाओगे। इसी बीच ठग ने फोन नंबर कर लिया है। अब साइबर सेल ठग के नंबर को ट्रेस करने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें