फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: साइबर अपराधी ने शिक्षिका के खाते से उड़ाए 49 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। बिलारी थानाक्षेत्र के सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षिका के खाते से साइबर अपराधी ने 49 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने बैंक और साइबर सेल में इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

मेरठ निवासी शिक्षिका बिलारी की साहूकुंज कॉलोनी में किराये पर रहती हैं। वह बिलारी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में तैनात हैं। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक की बिलारी शाखा के प्रबंधक को शिकायतीपत्र दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि 11 जनवरी की शाम उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिससे उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से 49 हजार 764 रुपये निकाल लिए गए हैं। शिक्षिका ने अपनी शिकायत में बताया कि लालबाबू अंसारी नाम के खाताधारक के नाम धनराशि ट्रांजेक्शन हुई है। उनका कहना है कि उनके पास कस्टमर केयर के नाम से एक कॉल आई थी। इसके बाद यूपीआई पिन के जरिए उसके साथ ठगी कर ली गई। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर रकम वापस कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें