फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईटेंशन लाइन से उतरा करंट, तीन घरों के उपकरण फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार एकता कॉलोनी के प्रीतम नगर में हाईटेंशन लाइन के कारण तीन घरों में करंट उतर आया। इससे एक घर के कमरे में आग लग गई। जबकि अन्य दो घरों में तेज धमाके से बिजली मीटर जलकर खराब हो गया। साथ बिजली के कई कीमती उपकरण भी फुंक गए।
विज्ञापन

घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की है। प्रीतम नगर निवासी एडवोकेट नरेंद्र कुमार ने बताया कि घरों के नजदीक से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। घरों के बाहर बिजली के सामान्य तार जर्जर अवस्था में हैं। इनमें कई जगह कट लगे होने के कारण करंट आ गया। इससे घर के कमरे में आग लग गई। बेड, गद्दे आदि जल गए। एलईडी व पंखे फुंक गए। कमरे में छह साल की बच्ची खेल रही थी, वह बाल बाल बची। नरेंद्र ने बताया कि नजदीक के दो घरों में भी बिजली के मीटर जल गए और उपकरण भी फुंक गए। लोगों ने बिजली में सूचना दी, पुलिस से भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। निजी इलेक्ट्रिशयन को बुलाकर तारों की मरम्मत करानी पड़ी। तेज धमाका होने से दो घरों में दीवार का प्लास्टर भी टूटकर गिर गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें