फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटेट : बारिश ने ली अभ्यर्थियों की परीक्षा, भीगते हुए केंद्रों पर पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रविवार को आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) से पहले बारिश ने अभ्यर्थियों की परीक्षा ली। सुबह और दोपहर दोनों ही पालियों में अभ्यर्थी भीगते हुए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि निगेटिव मार्किंग न होने की वजह से पूरा प्रश्नपत्र हल किया। गणित के सवाल हल करने में कुछ परेशानी हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत कुल 24063 अभ्यर्थियों में से 19667 ने परीक्षा दी और 4396 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहली पाली में सभी 30 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इन केंद्रों पर पंजीकृत 16895 अभ्यर्थियों में से 13832 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, 3063 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 14 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इन केंद्रों पर 7168 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5835 उपस्थित रहे और 1333 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
सिटी कोऑर्डिनेटर व प्रधानाचार्य आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल डॉ. हेमंत कुमार झा ने बताया कि सभी केंद्रों पर दोनों पालियों में केंद्र अधीक्षकों द्वारा सीबीएसई पर्यवेक्षकों, सीबीएसई अधिकारियों की उपस्थिति में परीक्षा सुचारु एवं शांतिपूर्वक संपन्न करवाई गई। जिलाधिकारी और एसएसपी के निर्देश पर सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसबल तैनात रहा।
विज्ञापन

-


परीक्षा में पूछे गए इस तरह के प्रश्न
परीक्षा में पर्यावरण देश या संसार कहां की समस्या है? पर्यावरण संरक्षण का सबसे उपयुक्त उपाय क्या है? संसाधनों के अंधाधुंध प्रयोग का मौसम पर क्या प्रभाव पड़ रहा है? बच्चे वयस्कों के आसपास अपनी सुरक्षा के बारे में जागरूक हो सकें, इसके लिए सबसे उपयुक्त कदम क्या होगा? वीर का बहुवचन क्या है? भारत देश की विशेषता क्या है? अधिक ऊंचाई पर पर्वतारोहियों की नाक से खून बहने का क्या कारण होता है? जैसे प्रश्न पूछे गए।


वर्जन...
परीक्षा केंद्र पर जाते हुए बारिश के कारण भीग गई थी। परीक्षा के लिए तीन महीने से तैयारी कर रही थी। 150 सवाल पूछे थे और सभी हल कर दिए। मेरे 120 से अधिक अंक आने की उम्मीद है। - प्रगति रस्तोगी, अभ्यर्थी

गणित के सवाल थोड़े कठिन लग रहे थे। सुबह की पाली में परीक्षा थी और साढ़े आठ बजे तेज बारिश हो रही थी। इसलिए केंद्र पर जाते समय भीग गई थी। परीक्षा में एक पूरा गद्यांश पर्यावरण असंतुलन और इसके दुष्प्रभाव पर आया था। - मुस्कान टंडन, अभ्यर्थी


निर्धारित समय से 15 मिनट पहले पेपर हल कर लिया था। तैयारी अच्छी थी, इसलिए पेपर अच्छा हुआ। बारिश में भीगते हुए घर जाना पड़ेगा। - स्वराज प्रकाश, अभ्यर्थी

मैंने सभी सवाल हल किए हैं। पेपर आसान था। ग्लेशियरों के पिघलने से बाढ़ और जलप्लावन के संकट पर एक गद्यांश आया था। - नैंसी तिवारी, अभ्यर्थी

तैयारी अच्छी थी। निगेटिव मार्किंग नहीं होने की वजह से सभी सवाल हल कर दिए। जीवन को सहज तरीके से जीने से संबंधित गद्यांश से छह सवाल पूछे गए थे। हालांकि, बारिश ने बहुत परेशान किया। - चमन सिंह, अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें