फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी में भी जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Tue, 05 Aug 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी के बस स्टेंड ​शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को पूजा करतीं महिलाएं-संवाद
विज्ञापन
बिलारी। सावन मास के चौथे सोमवार के मौके पर नगर और देहात इलाके के मंदिरों में जलाभिषेक करने को भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

सुबह के समय लगातार बारिश होने के बावजूद भक्त कहीं छाता लगाकर तो कहीं भीगते हुए मंदिरों में पहुंचे। यहां पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। बिलारी नगर के बस स्टेंड शिव मंदिर, स्टेशन रोड शिव मंदिर, मोहल्ला अब्दुल्ला शिव मंदिर, शाहबाद रोड स्थित पौड़ाखेड़ा मंदिर पर बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। बस स्टेंड शिव मंदिर पर तो भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। क्षेत्र में जो कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर रविवार की देर रात तक यहां लौटे उन्होंने भी सोमवार सुबह अपने अपने इलाके के मंदिरों में जाकर जलाभिषेक किया। सुबह के समय क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों पर शांति व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें