फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तहसील में उमड़ रही पाबंद किए गए लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शांति भंग की आशंका में पाबंद किए गए लाेगों की आमद से इन दिनों तहसील में हो रही है। पाबंद किए गए लोग अपना मुचलका भरने के लिए समूह में तहसील आ रहे हैं। अधिवक्ताओं के चैंबर व एसडीएम कोर्ट में पाबंद किए गए लोगों की भारी भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन

तहसील के अंतर्गत आने वाले थाना रजबपुर, गजरौला, बछरायूं व धनौरा से हजारों की संख्या में लोगों को शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पाबंद किया गया है। पाबंद किए गए लोगों को एसडीएम कोर्ट में कच्चा व पक्का मुचलका जमा करना पड़ता है। चुनाव की घोषणा से पाबंद किए गए लोगों की एसडीएम कोर्ट में भीड़ रहती है। अधिवक्ताओं के लिपिकों व कोर्ट कर्मचारियों की भी इन दिनों मौज आ रही है। अभी तक करीब तीन हजार लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें