फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल होने पर डिप्रेशन में छात्रा ने खाया जहर

Sun, 31 May 2015 07:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर में फेल होने से डिप्रेशन में आई छजलैट के एक गांव की छात्रा ने जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा दवा लेने के बहाने छजलैट गई थी। छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्रा ने यूपी बोर्ड से इंटर की परीक्षा दी थी। इसमें वह फेल हो गई।
विज्ञापन



फेल होने के बाद ही वह गुमसुम रहने लगी थी। शनिवार सुबह वह लीवर और कान की दवा लेने की बात कहकर छजलैट गई। छजलैट में उसने कोई जहर खा लिया। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे उसके भाई ने बताया कि फेल होने के बाद से उसकी बहन गुमसुम थी। उसने बहुत मेहनत के साथ परीक्षा दी थी लेकिन नतीजे अच्छे नहीं आए। जिससेे वह दुखी थी। चिकित्सकों ने बताया कि छात्रा की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें