फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्यातक के बेटे को अगवाकर नौकर ने मांगी दस लाख की फिरौती

Sun, 21 Feb 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नागफनी निवासी निर्यातक फैजुल रहमान के दो साल के बेटे फैजान को लेकर उनके नौकर फैसल ने अगवा कर लिया और फोन पर दस लाख रुपये की फिरौती मांगी। इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। आरोपी की लोकेशन रामपुर में मिली है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन




रविवार को निर्यातक फैजुलरहमान की बहन की शादी है। शनिवार की रात मंढ़ा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उन्होंने अपने घरेलू नौकर फैसल को फैजान के लिए दुकान से कुछ सामान खरीदकर लाने को कहा। नौकर बच्चे को लेकर दुकान पर चला गया। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।


अचानक दोनों के गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन उसकी तलाश में जुट गए। इसी बीच नौकर ने फोन कर दस लाख रुपये की फिरौती मांगी। निर्यातक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसके नंबर को ट्रेस कर लिया है। उसकी लोकेशन रामपुर में आ रही है। एसओ नागफनी बीपी राणा ने बताया कि पुलिस रामपुर के लिए रवाना हो गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें