फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के लोहा कारोबारी की कार से 25 लाख रुपये उड़ाए

Fri, 09 Sep 2016 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कटघर थानाक्षेत्र में काशीपुर तिराहे के पास गुरुवार शाम रामपुर रोड पर बदमाशों ने बरेली के सरिया कारोबारी रोहित गुप्ता की कार से पचास लाख रुपये उड़ा लिए। बदमाशों ने चालक को कार के बोनट से मोबिल ऑयल टपकने की बात कहकर झांसे में लिया। चालक ने कार रोक कर बोनट चेक किया तो इसी बीच बदमाश बैग निकाल कर फरार हो गए। पुलिस पीड़ित को साथ लेकर बदमाशों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


बरेली जिले के प्रेम नगर थानाक्षेत्र के जनकपुरी निवासी रोहित गुप्ता का सरिया का कारोबार है। रोहित का बरेली में रोहित इंटरप्राइजेज , जबकि किच्छा में बांके बिहारी नाम से सरिया का प्लांट है। गुरुवार को उन्होंने अपने ड्राइवर शरद गुप्ता को मुरादाबाद से पेमेंट लेने भेजा था। चालक शरद गुप्ता मुरादाबाद में कांठ रोड स्थित अशोका इंटरप्राइजेज से 25 लाख रुपये का पेमेंट लेकर किच्छा जा रहे थे।

शरद गुप्ता ने बताया कि काशीपुर तिराहे के पास उनकी बगल में एक बाइक आई। जिस पर दो युवक सवार थे। उन्होंने शरद से कहा कि बोनट से मोबिल ऑयल टपक रहा है। इसके बाद शरद ने कार को साइड में लगा दिया और बोनट चेक करने लगे। इसी बीच  दूसरी साइड की खिड़की खोलकर बदमाशों ने बैग निकाल लिया और फरार हो गए। शरद को कुछ आहट हुई। लेकिन वह समझ नहीं पाए। वह कार में पहुंचे तो बैग गायब था। इस घटना से उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी अपने मालिक और पुलिस को दी। खबर मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की। खबर मिलने पर रोहित भी आ गए। उन्होंने केस दर्ज करा दिया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें