फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 साल पहले बैंक से की धोखाधड़ी, अब रिपोर्ट 

Fri, 09 Mar 2018 03:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद।
विज्ञापन
fraud
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बुध बाजार स्थित शाखा के प्रबंधक ने एक दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि दंपती ने 31 साल पहले बैंक से पांच लाख रुपये का लोन लिया, गारंटी के तौर पर जमीन के पेपर बैंक में जमा किए था लेकिन लोन पर रकम लेने के बाद जमीन को बेच दिया। इसके बाद बैंक में लोन की रकम भी जमा करने से इंकार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


स्टेट बैंक आफ इंडिया की बुध बजार स्थित शाखा के प्रबंधक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि स्टेट बैंक आफ पटियाला का स्टेट बैंक आफ इंडिया में विलय हो चुका है। नई बस्ती निवासी मोहम्मद फईम और उसकी पत्नी नाजुक ने मैसर्स इंडियन बोन मिल व मैसर्स एलीड प्रोडक्टस के नाम पर 1.60 लाख रुपये का लोन वर्ष 1987 में  लिया था। गारंटी के तौर पर बैंक में जमीन के दस्तावेज रखे थे।

इसके बाद लोन की रकम बढ़ाकर पांच लाख रुपये तक ऋण लिया गया। इसके बाद लोन चुकता नहीं किया गया है। इसके बाद जब बैंक कर्मचारी लोन की रिकवरी करने के लिए गए तो पता चला कि मोहम्मद फहीम और नाजुक जहां ने वह जमीन रईश निवासी कांठ, बाबू निवासी काजीपुरा सहित अन्य को लोन लेने के बाद बेच दी। आरोप है कि जमीन विक्रेता और खरीददार ने जान बूझकर सौदेबाजी की है। एसएचओ कोतवाली रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में मोहम्मद फईम, नाजुक जहां, रईश, बाबू और अतुल के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें