फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लर्क को गोली मारने तमंचा लेकर स्टेशन पहुंचा था कर्मचारी

Thu, 14 Jan 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे अस्पताल के सामने मंगलवार की रात गोली मारकर घायल किए गए रेलवे के बुकिंग क्लर्क अरुण का कुछ दिन पहले अपने एक साथी कर्मचारी से विवाद हुआ था। विवाद इतना तूल पकड़ गया था कि साथी कर्मचारी अरुण को गोली मारने के लिए तमंचा लेकर रेलवे स्टेशन पहुंच गया था।
विज्ञापन




हालांकि कुछ लोगों ने बीच में पकड़कर मामला शांत करा दिया था। उधर, बुधवार सुबह गंभीर अवस्था में अरुण को नोएडा रेफर कर दिया गया है। अभी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सिविल लाइंस की वेव ग्रीन कालोनी निवासी अरुण कुमार को मंगलवार की रात रेलवे अस्पताल के सामने बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। घटना के समय वह ड्यूटी खत्म करने के बाद स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे।


गोली मारकर बदमाश रेलवे पुलिस चौकी की ओर फरार हुए थे। सूचना मिलने पर अरुण के परिजन भी आ गए थे। उन्होंने अरुण को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन हालत गंभीर होने पर बुधवार को अरुण को नोएडा भेज दिया गया है। जबकि अरुण के भाई ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मंगलवार की रात ही रेलवे स्टेशन के तीन कर्मियों को हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन




इसके अलावा पुलिस ने अरुण के परिवार के तीन लोगों समेत आठ लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि एक सप्ताह पहले ड्यूटी को लेकर एक साथी कर्मचारी से अरुण का विवाद हुआ था। उसने गोली मारने की धमकी दी थी। जबकि मंगलवार को भी एक सीनियर साथी से उसका विवाद हुआ था। सीओ सिविल लाइंस सुजाता सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें