फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, सरगना समेत तीन पकड़ से दूर

Sat, 17 Feb 2018 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद।
विज्ञापन
Looteri Dulhan
विज्ञापन
हरियाणा के युवक से शादी करने के बाद भाग निकली लुटेरी दुल्हन को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि गिरोह में पांच दुल्हन हैं, जिनमें से एक को पहले ही जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन गुलशन (20) अमरोहा के पनवाड़ी मोहल्ले की रहने वाली है। वह वारदात के बाद अमरोहा में ही अपने घर से अलग किराए पर कमरा लेकर जीजा कासिम के साथ रह रही थी। शुरू में पुलिस ने दबिश देनी शुरू की तो वह घर नहीं गई। अब मामला ठंडा होता देख वह अपने घर पहुंची थी, इसकी सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने महिला पुलिस के साथ मिलकर अमरोहा में दबिश दी। 

शुक्रवार सुबह उसे अमरोहा से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको कोर्ट ले जाया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार गुलशन ने बताया कि वह जीजा के कहने पर शादी के लिए राजी हुई थी। बता दें कि हरियाणा के सोनीपत निवासी दिलावर सिंह ने 23 जनवरी को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके भतीजे विरेंद्र की शादी कराने का झांसा देकर लुटेरी दुल्हन गिरोह के सदस्यों ने 1.50 लाख रुपये ठग लिए थे। 
विज्ञापन


शादी के वक्त गुलशन का नाम पूजा बताया गया था, फर्जी आधार कार्ड भी बनवाए गए थे। इस मामले में कुंदरकी निवासी महिला आमना उसकी नाबालिग बेटी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब इस मामले में गुलशन का जीजा कासिम, गिरोह का सरगना मंसूर अहमद उर्फ सोनू निवासी रायपुर जिला अमरोहा और उसका साथी कुलदीप भागे हुए हैं। इन आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें