मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर हमीर में नामकरण समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में दादी-पोते को गोली लग गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। देर रात घायलों को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुरादाबाद-संभल हाईवे से सटे ग्राम लालपुर हमीर में रविवार की देर रात चन्द्रपाल सिंह के मकान पर बच्चे का नामकरण कार्यक्रम चल रहा था और खुशियां मनाई जा रही थीं। बताते है कि इसी दौरान चंद्रपाल के छोटे भाई मुकेश ने अपने घर के दरवाजे के सामने तमंचे सेे फायरिंग कर दी, जिसके चलते अपने ही मकान के आंगन में चारपाई पर बैठी हुलासो (65) पत्नी स्व. शिवचरन सिंह और उसके पोते मोेेेेेहित (06) पुत्र भूकन सैनी को गोली लग गई, जबकि भूकन सैनी बाल-बाल बचा। गांव में इस घटना सेे अफरातफरी मच गई। साथ ही नामकरण की खुशियां पल भर में ही गम में बदल गई।
देर रात में ही लहूलुहान हालत में घायल दादी-पोतेे को उपचार के लिए मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर मैनाठेर पुलिस भी गांव लालपुर हमीर पहुंची और मौका मुआयना किया हैै। पुलिस ने कॉसमॉस अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। सोमवार शाम को भूकन सैनी ने मैनाठेर कोतवाली में गोली चलाने वाले मुकेश पुत्र जबर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
मैनाठेर में नहीं रुका हर्ष फायरिंग का चलन
हाईकोेर्ट और शासन की सख्त दिशा-निर्देश के बाद भी मैनाठेर थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग का चलन बदस्तूर जारी है।
ग्राम लालपुर हमीर में ही छह माह पहले भी डांस पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में शादी में शामिल होने के लिए आई एक छात्रा की गोली लगने से मौत हो चुकी है। क्षेत्र के ही दस माह पहले ग्राम असदपुर में डांस पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में एक बालिका जान गई थी। वहीं एक साल पहले ग्राम नरौंदा में हर्ष फायरिंंग के दौरान बालिका छर्रे लगने से घायल हुई थी, वहीं कुंदरकी थाने के ग्राम सीलपुर और हाथीपुर चित्तू में शादी समारोह में डांस पार्टी के दौैरान हर्ष फायरिंग में घटनाएं हो चुकी है।