फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोपर्टी डीलर और डेयरी संचालक में टकराव, फायरिंग

Sun, 10 Jul 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर का पॉश एरिया सिविल लाइंस शनिवार को ताबड़तोड़ फायरिंग से कांप उठा। प्रापर्टी डीलर और डेयरी संचालक के बीच हुए टकराव में हुई इस फायरिंग में दो लोगों को छर्रे लगे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रापर्टी डीलर का लाइसेंसी रिवाल्वर भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


रामगंगा विहार कालोनी निवासी राजू कालरा की घर के बाहर ही अमूल दूध की डेयरी है। वह प्रापर्टी का काम भी करता है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर प्रोपर्टी डीलर व दीन दयाल नगर में सीमेंट की दुकान चलाने वाला नितिन गुप्ता दूध डेयरी पर पहुंचा। उस वक्त राजू कालरा दुकान पर मौजूद नहीं था। आरोप है कि नितिन ने दही खरीदा और फटा नोट कर्मचारी के हाथ में रख दिया। कर्मचारी ने दूसरा नोट मांगा। जिसे लेकर कहासुनी हो गई।

कर्मचारी ने राजू कालरा को इसकी जानकारी दी तो उसने नितिन गुप्ता को फोन करके  भला बुरा कहा। 
नितिन से हॉटटॉक के बाद राजू कालरा छात्र नेता गजेंद्र चौधरी, सचिन चौधरी, अनिल चढ्डा को लेकर नितिन की दुकान पर पहुंचा और नितिन से मारपीट शुरू कर दी। इस बीच नितिन ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। सरेआम फायरिंग से पॉश एरिया में भगदड़ मच गई। प्रापर्टी डीलर ने एक के बाद एक छह राउंड फायर किए।
विज्ञापन


राजू कालरा और सचिन चौधरी का दावा है कि फायरिंग में उनके पेट में छर्रे लगे हैं। नितिन फायरिंग करते हुए अपने एक रिश्तेदार के घर में घुस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया लेकिन छर्रे लगने की पुष्टि नहीं हुई है। इंस्पेक्टर बीपी सिंह बालियान ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। नितिन गुप्ता, सचिन चौधरी और राजू कालरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

फायरिंग नहीं करता तो मेरी हत्या कर देते
मुरादाबाद। प्रोपर्टी डीलर नितिन गुप्ता ने बताया कि वह अपनी दुकान में बैठा था। राजू कालरा हिन्दू कालेज के छात्रों को लेकर दुकान में घुस गया और उसने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर भागा। वरना राजू कालरा और उसके साथी उसकी हत्या करने के इरादे से दुकान में घुसे थे। 

झगड़े के पीछे एक युवती
मुरादाबाद। दिन दहाड़े दुकान में घुसकर मारपीट और सरेराह फायरिंग की घटना के पीछे एक युवती को लेकर विवाद की बात सामने आई है। बताया रहा है कि छात्र नेता राजू कालरा की एक युवती से दोस्ती है। वह उससे शादी करना चाहता है। लेकिन नितिन गुप्ता ने युवती के बारे में अपशब्द कह दिए थे। जिससे बौखलाए राजू कालरा ने शुक्रवार को अपने साथियों के साथ मिलकर नितिन की दुकान पर हमला बोल दिया। नितिन को दुकान में घुसकर जमकर पीटा। इसी बीच वह हमलावरों से छुड़ाकर दुकान से बाहर निकला और उसने सड़क पर आते ही फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें