नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस शहर केजाम को खत्म करने और यातायात को सुचारु करने के लिए शहर में डिवाइडर बनाने की योजना तैयार की है। ईंट-कंक्रीट के डिवाइडर बनाने के साथ ही उनमें कट बनाने की योजना तैयार कर ली गई है। इसकेबाद अब बेवजह खोले गए कटों को बंद करने का भी निर्णय लिया गया है। इसकेलिए जल्द ही अधिकारियों की बैठक की जाएगी।
नगर में वर्षों पहले बनाए गए कट अब परेशानी का सबब बनें हैं। कई जगह कट बेवजह बना दिए गए। शहर में कई जगह कट पास-पास ही बनवा दिए गए थे। इनके कारण आए दिन जाम लगता है। इनके आसपास हादसे होने की आशंका बनी रहती है।
नगर निगम के निर्माण विभाग के इंजीनियर, एसपी ट्रैफिक , आरटीओ और एमडीए के अधिकारयों की इसको लेकर पहली बैठक शनिवार को हुई। इसमें शहर के 32 स्थानों पर कट को बंद करने की तैयारी है। इनमें से सात कट तय हो चुके हैं। अन्य कट पर निर्णय लेने से पहले अधिकारियों की टीम शहर का दौरा करेगी।
ये कट होंगे बंद
पीएसी तिराहे पर नवीन नगर की ओर जाने वाला कट
पीएसी 23 वीं वाहनी के सामने वाला कट
मधुबनी तिराहे का कट
मझौली चौराहे पर खुशहालपुर की ओर जाने वाला कट
चौधरी चरण सिंह चौक से आगे कुंदन पेट्रोल पंप की ओर जाने वाला पहला कट
लवीना रेस्टोरेंट केसामने वाला कट
इंपीरियल तिराहे का कट
डिवाइडर पर कई सारे कट बेवजह बना दिए गए हैं। मौजूदा समय में इनका कोई औचित्य नहीं रह गया है। इनकेकारण जाम लगता है और हादसों की आशंका बनी रहती है। ऐसे कट को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
एपी सिंह, जेई निर्माण विभाग