फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों के खातों में पहुंचा दी बच्चों की छात्रवृत्ति

Tue, 05 Jul 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सरकार की छात्रवृत्ति योजना में घपलेबाजी खत्म होने में नहीं आ रही है। भगतपुर टांडा ब्लाक के जाहिदपुर गांव के 32 बुजुर्गों के खाते में बच्चों की छात्रवृत्ति के लाखों रुपये ट्रांसफर करा दिए गए।
विज्ञापन


इस रकम को निकाल भी लिया गया। अफसरों के पास शिकायत भी पहुंची है, लेकिन जांच में यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि यह रकम समाज कल्याण विभाग की है या अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के खातों से ट्रांसफर हुई है। बहरहाल इसको लेकर खलबली मची हुई है।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में पिछले वर्षों में फर्जी खाते खोलकर करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति निकाले जाने की एफआईआर दर्ज होने के बाद भगतपुर टांडा ब्लाक के जाहिदपुर का मामला सुर्खियों में आ गया है। चांदपुर की प्रथमा बैंक शाखा में जाहिदपुर के लोगों के खाते हैं।
विज्ञापन


इनमें अफसाना, नसरीन, मुर्शरत, अफरोज, रुकसाना, फरजंद, बिलकीस, तरन्नुम, हारुमन, नईमा, हरसीमन, हुसैनी, अफसरोज, महरूल, शबाना, कमर जहां, नरगिस, फात्मा, महसर, महताब, नरगिस गुलामनबी, फूलजहां, रजिया, महताब जहां, हनसीरन, लतीफन, नथिया, रानो, असगरी, शन्नो, इलाही आदि 32 वृद्ध जनों के खाते भी हैं।

इन बुजुर्गों के खाते में किसी के पास 9085 तो किसी खाते में 8040 रुपये पहुंचे हैं। यह रुपये इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर के माध्यम से डाले गए हैं। सभी खातों में पहुंची धनराशि करीब चार लाख रुपये के आसपास है। इस धनराशि को बुजुर्गों ने निकाल भी लिया है। यह रुपये बुजुर्गों को किस मद से ट्रांसफर हुए हैं, पता ही नहीं चल रहा है।

पहले यह समाजवादी पेंशन के रुपये खाते में आना बताया जा रहा था। लेकिन समाज कल्याण विभाग का कहना है कि यह समाजवादी पेंशन नहीं है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग या समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति की रकम बुजुर्गों के खाते में पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। क्योंकि एक साथ इतनी रकम छात्रवृत्ति की है मिलती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें