फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीतल व्यापारी के बेटे का अपहरण, चंगुल से छूटकर थाने पहुंचा

Wed, 03 May 2017 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नागफनी थानाक्षेत्र के नवाबपुरा से मंगलवार सुबह पीतल व्यापारी के बेटे को बाइक सवारों ने अगवा कर लिया। बाइक सवार उसे रेलवे स्टेशन के पास ले गए और एक मकान में बंद कर उसके पिता का मोबाइल नंबर ले लिया।
विज्ञापन


बाद में आरोपी छात्र को कांठ रोड की ओर ले जा रहे थे कि छात्र अंबेडकर पार्क के पास बाइक से कूद गया और थाने पहुंच गया। खबर मिलने पर परिजन आ गए। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।

नवाबपुरा में झारखंडी मंदिर के पास पीतल व्यापारी मो. सलीम का परिवार रहता है। मो. सलीम का इकलौता बेटा मो. जुहैब (15) चित्रगुप्त इंटर कालेज में नौवीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जुहैब परचून की दुकान से बिस्किट लेने गया था।
विज्ञापन


इसके बाद छात्र घर नहीं लौटा। अचानक जुहैब के गायब होने से पिता मो. सलीम, मां फूल जहां और बहन इफजा परेशान हो गईं। उन्होंने छात्र की तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद नागफनी थाने में सूचना दी।

दोपहर करीब एक बजे छात्र सिविल लाइंस थाने पहुंच गया। छात्र जुहैब घबरा रहा था। उसने पुलिस को बताया कि बाइक वाले उसे उठाकर ले गए थे। वह उनके चंगुल से निकल आया है। खबर मिलने पर छात्र के परिजन सिविल लाइंस थाने पहुंच गए।

यहां से छात्र को नागफनी थाने भेज दिया गया। छात्र ने बताया कि वह दुकान से बिस्किट लेने जा रहा था। इसी दौरान बाइक वालों ने उसे रोक लिया और जबरन बाइक पर बैठा लिया। बाइक वाले उसे रेलवे स्टेशन पर ले गए और यहां एक कमरे में बंद कर पीटा।

हत्या करने की धमकी देकर छात्र के पिता का मोबाइल नंबर ले लिया। बाद में उसे कांठ रोड की ओर ले जा रहे थे। आरोपियों ने एक जगह बाइक रोकी। इसी बीच युवक बाइक से कूद कर भाग गया था। पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी है। नागफनी थानाध्यक्ष आरके चौहान ने बताया कि छात्र कहानी बना रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें